फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU professor summoned for sharing video supporting student protest at Jantar Mantar.

Kurukshetra News: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के समर्थन का वीडियो साझा करने पर केयू प्रोफेसर तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
KU professor summoned for sharing video supporting student protest at Jantar Mantar.
कुरुक्षेत्र। केयू का मुख्य द्वार। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को विश्वविद्यालय प्रशासन ने तलब किया है। कुलपति डॉ. सोमनाथ सचदेवा और विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर से मुलाकात कर वीडियो के संबंध में बातचीत की। मामला दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर ने करीब दो से तीन मिनट की वीडियो में छात्र आंदोलन पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए संविधान के अनुच्छेद 32 का भी उल्लेख किया। वीडियो में उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए न्याय और संवैधानिक अधिकारों का जिक्र किया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आई उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को तलब कर उनसे वीडियो बनाने के उद्देश्य और उसमें व्यक्त विचारों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान प्रोफेसर ने छात्र आंदोलन को लेकर अपना पक्ष कुलपति के समक्ष रखा और बताया कि वीडियो छात्रों से जुड़े मुद्दों पर उनकी अपनी राय थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर पर वीडियो हटाने या सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने का कोई दबाव नहीं बनाया। बातचीत केवल वीडियो की पृष्ठभूमि और उसके उद्देश्य को समझने के लिए हुई। वहीं न ही प्रशासन की तरफ से कोई लिखित जवाब प्रोफेसर से मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed