{"_id":"6a52a44e2c28b969ce0d5bc5","slug":"minor-brother-raped-sister-she-became-pregnant-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-157633-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नाबालिग भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नाबालिग भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें भाई-बहन का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया है। एक करीब 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी करीब 12 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।
चिकित्सक जांच में पीड़िता दो माह की गर्भवती पाई गई। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत पर उसकी मां लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ले गई। जांच के दौरान महिला चिकित्सक ने गर्भावस्था की पुष्टि की और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता की मां ने अपने नाबालिग बेटे के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब 10 साल पहले अपने पति के साथ बिहार से यहां काम करने आई थी। उनके पति की मौत चार साल पहले काम पर करंट लगने से हो गई थी। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व दो बेटी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी बड़ी बेटी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। दर्द न रुकने पर वह अपनी नाबालिग बेटी को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची और उसकी जांच करवाई तो वहां की चिकित्सक ने उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने जब अपनी बेटी का डर दूर करते हुए प्यार से पूछा तो बेटी ने बताया कि बड़े भाई ने उसके साथ गलत काम किया है। जांच अधिकारी एसआई सरोज ने बताया कि नाबालिग आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।