सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parashuram Dal served green fodder at Geetadham Gaoshala.

Kurukshetra News: परशुराम दल ने गीताधाम गोशाला में परोसा हरा चारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Parashuram Dal served green fodder at Geetadham Gaoshala.
कुरुक्षेत्र। गीताधाम गोशाला में गायों को हरा चारा परोसते परशुराम दल के पदा​धिकारी एवं सदस्य। स्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परशुराम दल की जिला इकाई द्वारा गोमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा की गई। पुरुषोत्तम मास और ज्येष्ठ मास में गोवंश की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त करना दल सदस्यों ने अत्यंत शुभ माना। इसी उद्देश्य से गीताधाम गोशाला में हरा चारा परोसा गया। जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर कौशल ने बताया कि गोमाता को हरा चारा खिलाना सभी तीर्थों के समान पुण्यदायी माना जाता है।

शहरी प्रधान प्रह्लाद शर्मा ने कहा कि श्रद्धा-विश्वास के साथ किए दान का अक्षय फल मिलता है। गाय को हरा चारा खिलाने से घर में घर में शांति और जीवन में सकारात्मकता आती है। जिला महासचिव डॉ सुभाष कौशिक ने कहा कि गाय को हरा चारा खिलाना उनके बेहतर पाचन, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता और दूध उत्पादन क्षमता के लिए आवश्यक है। यह उन्हें विटामिन और प्राकृतिक पोषक प्रदान करता है। वित्त सचिव महाबीर शास्त्री ने कहा कि वेदों और पुराणों में गोसेवा को सबसे बड़ा दान माना गया है। गाय को हरा चारा खिलाने से पूर्वजों का आशीर्वाद एवं पुण्य मिलता है। इस अवसर पर जिला सचिव नीलकंठ शर्मा, विपिन त्यागी, प्रेमचंद शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य ने सेवाकार्य में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed