{"_id":"6a52a4d890a88c164a03d0db","slug":"pickup-helper-killed-two-injured-in-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-157640-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसे में पिकअप हेल्पर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसे में पिकअप हेल्पर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक बमबम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-152) पर लोटनी गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में पिकअप में सवार एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब पिकअप आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के महथोर गोठ गांव निवासी 30 वर्षीय बमबम यादव उर्फ दीपक के रूप में हुई। उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू के आधार पर की गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की भाभी वर्षा यादव ने बताया कि बमबम यादव अपने साथी चालक और एक अन्य युवक के साथ महिंद्रा पिकअप में हिसार से पंचकूला जा रहा था। जब वाहन लोटनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
इससे पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक, हेल्पर तथा तीसरा युवक केबिन में फंस गए।
आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बमबम यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया, लेकिन दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है।
मृतक के भाई ललित यादव के बयान पर पुलिस ने संबंधित ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बमबम यादव की करीब 10 वर्ष पहले शादी हुई थी।
वह अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। अपने पीछे वह पत्नी कविता, तीन बेटियां दीपिका (8), ऋषिका (7), सृष्टि (3) और चार वर्षीय बेटे सिद्धार्थ को छोड़ गया है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल ह।