{"_id":"6a52a698a5bdb88b490b190a","slug":"pm-modi-to-inaugurate-kurukshetra-elevated-railway-track-on-17th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-157641-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 17 को पीएम मोदी करेंगे कुरुक्षेत्र एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 17 को पीएम मोदी करेंगे कुरुक्षेत्र एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। कुरुक्षेत्र में 441 करोड़ रुपये की लागत से बने एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और ट्रैक पर रेल इंजन का सफल ट्रायल भी किया जा चुका है।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि एलिवेटिड ट्रैक बनने से शहर की पांच प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या समाप्त होगी। अब रेलगाड़ियां ऊपरी ट्रैक से गुजरेंगी, जबकि नीचे सड़क यातायात चौबीसों घंटे सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे आम लोगों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी होगी रवाना
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल होगी और एक बार में करीब 800 यात्रियों को लेकर चल सकेगी। हाइड्रोजन ईंधन से चलने के कारण यह प्रदूषण कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
रेल इंजन के ट्रायल से ही दिखी खुशी : सुभाष सुधा
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि करीब सात वर्षों से शहरवासी एलिवेटिड रेलवे ट्रैक के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। रेल इंजन का सफल ट्रायल होने के बाद लोगों में उत्साह बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए शहर को सजाया जाएगा और नागरिक इलेक्ट्रिक बसों, ई-रिक्शा व साइकिलों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि एलिवेटिड ट्रैक के साथ सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।