सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student suicide in Kurukshetra NIT hostel

Kurukshetra: एनआईटी के हाॅस्टल में छात्र फंदे पर झूला, दस दिन पहले भी एक छात्र ने की थी आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Nivedita Updated Thu, 09 Apr 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

एनआईटी प्रशासन में इस घटना से खलबली मची हुई है। करीब 22 वर्षीय छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में संस्थान का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

Student suicide in Kurukshetra NIT hostel
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एनआईटी कुरुक्षेत्र के छात्रावास नंबर 8 के कमरा नंबर 352 में आधी रात को प्रियांशु नामक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एनआईटी प्रशासन में इस घटना से खलबली मची हुई है। करीब 22 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग के छात्र ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में संस्थान का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

Trending Videos


2 अप्रैल को ही एक और छात्र ने संस्थान के इसी छात्रावास में फंदा लगा लिया था। यह छात्र पवन कुमार नूंह का रहने वाला था। अभी इस मामले की जांच पूरी हो भी नहीं पाई कि नई घटना सामने आ गई है। पुलिस की टीम रात को ही हॉस्टल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड ग्रेड पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि फिलहाल छात्र से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और उसने यह कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। जानकारी के अनुसार, छात्र सिरसा के शेरपुरा का रहने वाला है जो बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed