{"_id":"69c06cbb6bfef73cba091ac4","slug":"teach-girl-students-the-tricks-of-disaster-management-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152014-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्राओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्राओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद की रेड क्रॉस समिति द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था। इस दाैरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने ज्योतिसर स्थित अनुभव केंद्र का अवलोकन किया, जहां उन्हें महाभारत से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी दी गई। इसके बाद ब्रह्मसरोवर में जल सुरक्षा से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि पानी में डूबने की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार खुद को सुरक्षित रखा जाए और बचाव के सही उपाय अपनाए जाएं। कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से योजना अधिकारी जितेंद्र, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सुभाष कुमार और रमनजीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos