सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The maximum temperature crossed 22 degrees, and is expected to reach 24 in three days.

Kurukshetra News: 22 डिग्री पार पहुंचा अधिकतम तापमान, तीन दिन में 24 तक पहुंचने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature crossed 22 degrees, and is expected to reach 24 in three days.
कुरुक्षेत्र। किरमच गांव के खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिनों से जिले में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है जिससे दिन के समय सर्दी का असर कम होता नजर आ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
Trending Videos

शुक्रवार की तुलना में तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान लगभग चार डिग्री तक बढ़ चुका है। दिन के समय तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। वहीं सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी बरकरार है। बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम ठंड अधिक परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है जिससे सुबह और रात की ठंड बनी रह सकती है।

किसानों के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। धूप निकलने से गेहूं की फसल की बढ़वार में मदद मिल रही है। वहीं अत्यधिक ठंड न होने से पाले का खतरा भी कम हो गया है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों की योजना बनाएं।

कुरुक्षेत्र। किरमच गांव के खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद

कुरुक्षेत्र। किरमच गांव के खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed