{"_id":"69879368c7cce774d50da0e1","slug":"25-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-canada-settlement-fir-registered-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-149782-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कनाडा सेटलमेंट के नाम पर 25 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कनाडा सेटलमेंट के नाम पर 25 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परिवार सहित कनाडा भेजने का लालच देकर दोस्त ने 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने कानूनी तरीके से वीजा करवाकर परिवार को अपने भाई के पास कनाडा में सेटल करने का भरोसा दिया था लेकिन रुपये लेकर लापता हो गया।
सेक्टर-13 निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी प्रीतपाल सिंह का उनके घर नियमित आना-जाना था। बातचीत के दौरान प्रीतपाल ने दावा किया कि उसका भाई परविंदर सिंह कनाडा में रहता है और वहां उसका रेस्टोरेंट चलता है। उसने विश्वास दिलाया कि वह सुमित की फैमिली को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया से कनाडा भेज देगा।
आरोपी की बातों में आकर सुमित ने 18 अक्तूबर 2023 को अपनी प्रॉपर्टी बेच दी जिससे 20 लाख रुपये प्राप्त हुए। बाकी राशि उधार जुटाकर उन्होंने आरोपी को कुल 25 लाख रुपये दिए। इसमें 10 जून 2024 को 15 लाख नकद, उसी दिन दोस्त से उधार लेकर छह लाख और 14 जून को घर जाकर चार लाख रुपये दिए। 4 जून 2024 को उन्होंने अपने भाई विनीत कुमार, भाभी रवीना और भतीजी सक्षम के पासपोर्ट भी आरोपी को सौंप दिए।
आरोपी ने बार-बार भरोसा दिलाया कि वीजा प्रोसेसिंग चल रही है। 29 जुलाई 2024 को उसने कनाडा फिंगरप्रिंट की एक कॉपी भेजकर कहा कि काम अंतिम चरण में है लेकिन इसके बाद फिंगरप्रिंट करवाने में टालमटोल शुरू हो गया। महीनों बीतने के बाद भी न वीजा आया, न पासपोर्ट लौटे और न ही रुपये वापस मिले। पंचायत में आरोपी ने एक माह में परिवार को कनाडा भेजने या ब्याज समेत रुपये लौटाने का वादा किया। उसने सात लाख रुपये का एक चेक भी दिया लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर चेक जमा करने से रोक दिया।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रीतपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन छानबीन कर रही है।
Trending Videos