सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The university performed brilliantly at the AIU Youth Festival, winning the overall first runner-up trophy.

Kurukshetra News: एआईयू युवा महोत्सव में विवि का शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल प्रथम रनरअप ट्रॉफी जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The university performed brilliantly at the AIU Youth Festival, winning the overall first runner-up trophy.
कुरुक्षेत्र। 39वें नॉर्थ सेंट्रल जोन एआईयू युवा महोत्सव में ट्रॉफी हासिल करने के दौरान छात्र एव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एमएम विश्वविद्यालय मुलाना में 3 से 7 फरवरी तक आयोजित 39वें नॉर्थ सेंट्रल जोन एआईयू युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विवि टीम ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां देकर 12 उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए और ओवरऑल प्रथम रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की।
Trending Videos



इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और संबंधित महाविद्यालयों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, टीमवर्क और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। संगीत वर्ग में विवि विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वेस्टर्न वोकल सोलो और क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पी) में पांचवां स्थान, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (एनपी) में द्वितीय स्थान, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में प्रथम स्थान, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में चौथा स्थान, इंडियन ग्रुप सॉन्ग में तृतीय और फोक ऑर्केस्ट्रा में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्य वर्ग में क्रिएटिव कोरियोग्राफी में तृतीय, क्लासिकल डांस सोलो में चौथा और फोक ट्राइबल डांस में प्रथम स्थान हासिल किया। नृत्य विधा में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही थिएटर विधा में भी विवि ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। थिएटर वर्ग में वन एक्ट प्ले और स्किट में प्रथम, माइम में पांचवां और मिमिक्री में तृतीय स्थान प्राप्त कर विवि को थिएटर ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

साहित्यिक प्रतियोगिताओं में क्विज में पांचवां स्थान, इंग्लिश डिबेट और हिंदी एलोक्यूशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। ललित कला वर्ग में क्ले मॉडलिंग में प्रथम, रंगोली और पोस्टर मेकिंग में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त प्रोसेशन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में आर्य कॉलेज पानीपत, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट, यूटीडी फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान डीवाईसीए निदेशक डॉ. विवेक चावला, उपनिदेशक डॉ. सलोनी दीवान सहित अनेक शिक्षकों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कुरुक्षेत्र। 39वें नॉर्थ सेंट्रल जोन एआईयू युवा महोत्सव में ट्रॉफी हासिल करने के दौरान छात्र एव

कुरुक्षेत्र। 39वें नॉर्थ सेंट्रल जोन एआईयू युवा महोत्सव में ट्रॉफी हासिल करने के दौरान छात्र एव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed