फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The third phase of the new agricultural resolution campaign is held in Babain today.

Kurukshetra News: नवीन कृषि संकल्प अभियान का तीसरा पड़ाव आज बाबैन में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The third phase of the new agricultural resolution campaign is held in Babain today.
बाबैन। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़ने के लिए नवीन कृषि संकल्प अभियान का तीसरा कार्यक्रम 14 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे किसान रेस्ट हाउस, बाबैन में होगा। इस अभियान की शुरुआत सांसद नवीन जिंदल ने की है। कार्यक्रम में किसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसमें फसल की वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था, प्राकृतिक खेती, जल एवं पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं। फसल विविधीकरण और कृषि क्षेत्र की नई संभावनाओं पर भी विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवीन जिंदल की पहल पर किसानों को सुरक्षित भंडारण के गुर मिलेंगे। उन्होंने खेती को लाभकारी बनाने के लिए फसल संरक्षण पर जोर दिया है। आधुनिक उपाय अपनाने से नुकसान में कमी आएगी और बेहतर मूल्य मिलेगा। इस अभियान में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed