{"_id":"69f3bdf5fc877848f7013616","slug":"wheat-soaked-under-the-open-sky-due-to-rain-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-154156-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बारिश से खुले आसमान के नीचे भीगा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बारिश से खुले आसमान के नीचे भीगा गेहूं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 के पार्क में गिरे हुए ओले। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झुलसा देने वाली गर्मी के बाद वीरवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन अनाज मंडियों में उठान के इंतजार में रखा गेहूं भीग गया और उठान कार्य भी प्रभावित हुआ।
हालांकि बारिश व ओलावृष्टि कुछ देर तक ही हुई और करीब पांच एमएम दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से घटकर 33 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव है और सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद अचानक घटाएं छाई तो बारिश भी होने लगी। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के कारण अनाज मंडियों में रखे गेहूं को ढका जाने लगा। इसके बावजूद कई स्टैग नहीं ढके जा सके और वे बारिश में भीग गए। गनीमत रही कि बारिश कुछ ही देर रही। उधर बारिश रुकने के कुछ देर बाद उठान फिर से शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा।
बारिश व इसके बाद चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से भी छुटकारा मिल सका। अधिकतम तापमान भी घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार व शनिवार को मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 34 व 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने कहा कि दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।
करीब एक लाख एमटी गेहूं उठान के इंतजार में
जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर फिलहाल खरीद व उठान जारी है। बुधवार देर शाम तक 512629 एमटी गेहूं खरीद किया गया। इसमें से 79 फीसदी 405427 एमटी गेहूं का उठान किया जा सका जबकि 107202 एमटी गेहूं उठान के इंतजार में रहा। हालांकि वीरवार को भी बारिश होने से पहले तक उठान जारी रहा। बारिश के कारण कुछ देर रुकने के बाद फिर से यह कार्य शुरू कर दिया गया।
Trending Videos