सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga practices conducted at the Yoga Protocol training camp.

Kurukshetra News: योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में कराईं योग क्रियाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Yoga practices conducted at the Yoga Protocol training camp.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। द्रोणाचार्य स्टेडियम और सेक्टर-आठ योग केंद्र में ये शिविर लगे। द्रोणाचार्य स्टेडियम में कार्यक्रम जिला योग समन्वयक डॉ. जगीर की देखरेख में हुआ। सेक्टर-आठ केंद्र में पतंजलि योग समिति और ब्रह्माकुमारी योग समिति ने हिस्सा लिया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी मंजू शर्मा के अनुसार, प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल सिखाया गया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन जैसे विभिन्न आसन शामिल थे। कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास का महत्व बताया। उन्होंने स्वस्थ और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय योग दिवस 21 जून को आयोजित होगा। आमजन से इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed