सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40 Firefighters Go on Strike Over Demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर 40 दमकल कर्मचारी रहे हड़ताल पर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
40 Firefighters Go on Strike Over Demands
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल और नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने धरने में पहुंचकर समर्थन दिया।
Trending Videos

जिले में 40 फायर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं जबकि 15 कर्मचारियों की आपातकालीन सेवाओं में तैनाती की गई है। दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाते हुए फायर के दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह आग में झुलस गए थे। उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाए। शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगें नहीं माननी तो समर्थन में धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ेगा। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने मांग का समर्थन किया। इस मौके पर अशोक शर्मा, ललित यादव, मोई गुजर, लीलू यादव, पवन कुमार सहित फायर ब्रिगेड कार्यालय में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed