{"_id":"69d9495d2d1b21cb9600dc37","slug":"alpha-house-triumphs-in-volleyball-and-kho-kho-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125522-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अल्फा हाउस ने वॉलीबॉल और खो-खो में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अल्फा हाउस ने वॉलीबॉल और खो-खो में मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गणित विभाग की ओर से स्पोर्ट्स मीट आयोजित हुई। इस दौरान टीम इवेंट्स में अल्फा हाउस ने वॉलीबॉल और खो-खो में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गामा हाउस ने रस्साकशी में बाजी मारी।
इसके अलावा, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अनुज ने पुरुष 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कस्तूरी ने महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में भगत सिंह प्रथम रहे, वहीं रिले दौड़ में अमन, मनीष, कस्तूरी और किरण की टीम विजेता बनी।
स्पोर्ट्स मीट का मुख्य संदेश प्रणाम ऊपर लाए रहा। इस आयोजन में लगभग 200 संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार यादव, प्रो. राजेश कुमार गुप्ता, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. अरुण काजला, डॉ. शाहजहां, डॉ. पवन कुमार, डॉ. जगजीत, डॉ. पिंकी नरवाल, डॉ. अर्चना टोबरिया मौजूद रही।
Trending Videos