{"_id":"69d94a1e482a66de940cd117","slug":"mustard-market-prices-drop-while-mustard-oil-prices-rise-narnol-news-c-196-1-nnl1005-138381-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के बाजार भाव में 400 रुपये की कटौती, सरसों तेल के बढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के बाजार भाव में 400 रुपये की कटौती, सरसों तेल के बढ़े भाव
विज्ञापन
फोटो नंबर- 26मंडी में नमी को सुखाने के लिए सरसों फैलाता किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सरसों के बाजार भाव में गिरावट और सरसों तेल के दामों में बढ़ोतरी ने किसानों और आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों को जहां फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। वहीं, उपभोक्ताओं को महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि उन्हें एमएसपी से केवल 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल अधिक ही भाव मिल रहा है जो लागत के मुकाबले बेहद कम है। सरसों खरीद शुरू होने से पहले बाजार में भाव 6600 से 7050 रुपये प्रति क्विंटल तक थे जबकि एमएसपी 6200 रुपये तय की गई थी।
इस दौरान किसान सरकारी खरीद केंद्रों के बजाय निजी व्यापारियों को ही सरसों बेच रहे थे जिससे सरकारी खरीद लगभग शून्य रही। हालांकि पिछले कुछ दिनों में बाजार भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
वर्तमान में सरसों का भाव 6300 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है। 42 प्रतिशत या उससे अधिक तेल की मात्रा वाली सरसों 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है जबकि इससे कम गुणवत्ता पर व्यापारियों की ओर से करीब 120 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है।
सामान्य तौर पर सरसों खरीद के समय सरसों तेल के भाव में 20 से 30 रुपये की कमी आती है लेकिन इस बार सरसों खरीद से पहले सरसों तेल के भाव 160 रुपये प्रति लीटर बने हुए थे।
शुक्रवार को शाम तक नारनौल में 60 व अटेली में 140 गेटपास जारी किए गए। वहीं नारनौल में करीब 1200 और अटेली में 3300 क्विंटल सरसों की आवक हुई हैं।
बॉक्स
सरसों का बाजार भाव 7 हजार के आस-पास बना हुआ था लेकिन उस समय मेरी सरसों में नमी ज्यादा थी। सरसों को अच्छे से सुखा कर उसकी लैब जांच कराई तो 42 प्रतिशत से अधिक लैब मिली लेकिन फिर भी व्यापारियों की ओर से लगाई गई बोली में सरसों 6586 रुपये के भाव पर बिकी।-अमित कुमार, किसान, नारनौल
बॉक्स
बाजार भाव में उतार-चढ़ाव बना रहता है। खरीद शुरू होने से पहले सरसों का बाजार भाव अधिक था और अभी कमी देखने को मिल रही है। आगामी दिनों में सरसों के भाव में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।
-नत्थूराम, व्यापारी, पुरानी अनाज मंडी
वर्जन :
मंडी में आने वाले किसानों को सुचारू रूप से गेटपास जारी किए जा रहे हैं। वहीं मंडी में पेयजल, शौचालय व कैंटीन व्यवस्था भी दुरुस्त है।-नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल
Trending Videos