सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A balanced and nutritious diet is essential for pregnant women.

Mahendragarh-Narnaul News: गर्भवतियों को संतुलित व पौष्टिक आहार जरूरी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A balanced and nutritious diet is essential for pregnant women.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नौ से 23 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मातृ पोषण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने किया। डॉ. पविता यादव ने बताया कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार आवश्यक है। उचित पोषण न केवल माता के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है बल्कि शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. समृद्धि, डॉ. अंजु कुमारी उपस्थित रहीं। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed