फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40 new posts sanctioned for Mahendragarh Municipal Council; development works to gain momentum.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नगर पालिका में 40 नए पद स्वीकृत, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Wed, 12 Aug 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
40 new posts sanctioned for Mahendragarh Municipal Council; development works to gain momentum.
फोटो संख्या:62- नगर पालिका कार्यालय--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका में प्रशासनिक और तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए 40 नए पदों को स्वीकृति मिली है। इन पदों में कार्यकारी अधिकारी, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। अधिकारियों की नियुक्ति से शहरवासियों की समस्याओं का समाधान समय से हो पाएगा। साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगा।
विज्ञापन

पहली बार नगर पालिका में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पद स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही एक पटवारी और एक सेनेटरी इंस्पेक्टर का पद भी भरा जाएगा। नगर पालिका में दो सहायक अभियंता के पद होंगे। इनमें सिविल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) विशेषज्ञता वाले अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन

कुल छह जूनियर इंजीनियर के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इनमें चार जूनियर इंजीनियर सिविल व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए होंगे। एक जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और एक जूनियर इंजीनियर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए होगा। दो सहायक सैनिटरी इंस्पेक्टर के पद भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृत पदों में तकनीकी विशेषज्ञता पर विशेष जोर दिया गया है। दो सहायक अभियंता सिविल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को संभालेंगे। छह जूनियर इंजीनियरों में से चार सिविल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए हैं। एक जूनियर इंजीनियर बिजली आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट के लिए होगा।

लोगों के अटके कार्य होंगे पूरे
नए पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति होने पर लोगों के अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। फिलहाल पटवारी न होने के कारण नक्शा व भवन निर्माण कार्य संबंधी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, एमई और जेई पर ही कई प्रकार के कार्यभार डले हुए हैं। अन्य नियुक्ति होने से कार्य विभाजन होगा और लोगों को समय पर कार्य सुविधा मिल पाएगी। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था भी उचित नहीं है और इसके लिए भी दो पदाधिकारी नियुक्त होंगे तो कार्यालयीय और धरातल पर कार्य को गति मिलेगी।


वर्जन:
महेंद्रगढ़ नगर पालिका में भी अधिकारियों के 40 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इनकी नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही पालिका में नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed