{"_id":"6a3acb71c2ffd4d9f807702e","slug":"50-electricity-poles-toppled-by-the-storm-power-supply-disrupted-in-several-villages-for-five-hours-narnol-news-c-196-1-nnl1005-141650-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से टूटे बिजली के 50 खंभे, कई गांवों में पांच घंटे तक बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से टूटे बिजली के 50 खंभे, कई गांवों में पांच घंटे तक बाधित रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19आंधी के कारण निजामपुर रोड पर गिरा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। जिले में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से जिले भर में बिजली के 50 खंबे गिए गए जिससे कई गांवों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
आंधी इतनी तेज थी कि दुपहिया वाहन चालकों को रास्ते में रुककर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बिजली निगम को भी भारी नुकसान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले में बिजली के 50 खंभे टूट गए। क्षति का आकड़ा बढ़ने की आशंका है। निगम की टीमें देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटी रहीं।
आंधी के कारण बूचावास सब डिवीजन के गांव गुढ़ा, देवास और भोजावास में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ गिर गए जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नारनौल में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
तीन माह में 700 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त : मार्च से जून के बीच जिले में लगातार आंधी-तूफान की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। बिजली निगम के अनुसार इस अवधि में 700 से अधिक बिजली के खंभे और करीब 50 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
शिकायतों का बढ़ा दबाव
आंधी के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से शिकायतों की संख्या भी बढ़ गई। निगम के शिकायत केंद्र पर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक करीब 250 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिक शिकायतों के कारण हेल्पलाइन नंबर लगातार व्यस्त रहा और उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए इंतजार करना पड़ा।
वर्जन :
तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही और बिजली के खंभे टूट गए। वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। -शिवराज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
-- -- -- -- -- --
वर्जन :
24 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 व 26 जून को भी बादलवाही, आंधी व बारिश की संभावना बनी हुई है। 28 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून से पहले लगातार प्री मानसून गतिविधियां बनी रहेगी।-डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ , नारनौल।