सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   78 pregnant women were examined at the camp; 28 were identified as high-risk.

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 78 गर्भवतियों की हुई जांच, 28 हाई रिस्क चिह्नित

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
78 pregnant women were examined at the camp; 28 were identified as high-risk.
विज्ञापन
मंडी अटेली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष गर्भवती जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 78 गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 28 महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था श्रेणी में चिह्नित किया गया।

24 गर्भवती महिलाओं ने पहली बार शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाया और जांच कराई। शिविर के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सांगवान ने 41 गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशी ने गर्भवती महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्र की एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंने गर्भवती महिलाओं को प्रेरित कर शिविर तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग दिया।
विज्ञापन

डॉ. धर्मेन्द्र सांगवान ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच उपलब्ध कराना है ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed