{"_id":"69af81fc237a989cda06c7c2","slug":"teacher-beat-first-grade-student-with-stick-in-nangal-chaudhary-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के सवाल पर भड़की मैडम: पहली कक्षा के बच्चे को डंडे से पीटा, पीठ पर पड़े निशान; हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मासूम के सवाल पर भड़की मैडम: पहली कक्षा के बच्चे को डंडे से पीटा, पीठ पर पड़े निशान; हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल
Published by: Nivedita
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
सार
पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने क्लास के दाैरान एक सवाल पूछ लिया। आरोप है कि इससे नाराज अध्यापिका ने उसे डंडों से पीटा।
मासूम की पीठ पर पड़े निशान
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नांगल चौधरी के सरस्वती विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को अध्यापिका ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए। परिजनों के अनुसार, बच्चा कक्षा में पढ़ाई के दौरान अध्यापिका से एक सामान्य सवाल पूछ बैठा था।
आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अध्यापिका ने बच्चे को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बच्चे के घर पहुंचने पर जब उसने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और शरीर पर पड़े घाव दिखाए तो परिवार के लोग हैरान रह गए।
बच्चे की हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र के पिता सरजीत ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित अध्यापिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि छोटे बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नांगल चौधरी थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि बच्चे से मारपीट के मामले में अभिभावकों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
बच्चे को अस्पताल में लाया गया था तब अस्पताल की तरफ से सूचना आई है। बयान के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा।
Trending Videos