{"_id":"6a4405feef573694340e4801","slug":"data-on-rural-and-urban-infrastructure-will-be-collected-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141939-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण और शहरी बुनियादी सुविधाओं का जुटाया जाएगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण और शहरी बुनियादी सुविधाओं का जुटाया जाएगा डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जनगणना के दूसरे चरण को लेकर मंगलवार को जनगणना निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें उपायुक्त अनुपमा अंजली जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उपस्थित रहीं। बैठक के बाद डीसी ने बताया कि यह चरण 1 से 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं एवं प्रशासनिक आंकड़ों का संग्रह और अद्यतन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, औषधालय या अस्पताल की उपलब्धता, पेयजल के स्रोत, बिजली आपूर्ति की स्थिति, पक्की सड़कें, बस स्टॉप, डाकघर, इंटरनेट व मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंक, एटीएम, राशन की दुकान तथा खेल मैदान जैसी सुविधाओं का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा।
शहरी क्षेत्रों की टाउन डायरेक्टरी में कस्बों और शहरों से संबंधित बुनियादी ढांचे की जानकारी का सत्यापन और प्रविष्टि की जाएगी। इसमें शहर का इतिहास, नागरिक सुविधाएं, झुग्गी-झोपड़ियों की स्थिति, चिकित्सा, शैक्षणिक एवं मनोरंजन सुविधाएं, बैंकिंग सेवाएं तथा उद्योग-व्यापार से जुड़े आंकड़े शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिसमें अधिकारी मोबाइल एप के जरिए स्थानीय स्तर पर फॉर्म भरेंगे। इसके लिए जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। आगामी 20 से 25 जुलाई तक सभी चार्ज लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। यह कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण किया जाना है।
बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।