नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल का सोमवार को साप्ताहिक संकीर्तन गांव गहली में किया गया। जिसके मुख्य यजमान धूप सिंह चौधरी और उनका परिवार रहा। आचार्य मनीष भारद्वाज ने मुख्य यजमान व उनकी धर्म पत्नी शकुंतला देवी से परिवार सहित मंत्रोच्चार के बाद बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करवाई और गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गणेश वंदना के बाद विकास जांगिड़ ने खाटू के श्याम जी रखोगे मेरी लाज, अंकुर शर्मा ने श्रृंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है, गगन भारद्वाज ने मोर छड़ी लहराई रे, मनीष भारद्वाज ने श्याम बाबा का श्रृंगार मन भावे खाटू वाले का दरबार मन भावे भजन सुना कर वातावरण को श्याममय बना दिया। अंत में बबलू शर्मा ने ऐसी मस्ती कहां मिलेगी श्याम नाम रस पीले धमाल सुना कर सबको नाचने पर विवश कर दिया। अंत में मंडल की ओर से यजमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।