सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to simplify gate pass process

Mahendragarh-Narnaul News: गेट पास प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demand to simplify gate pass process
फोटो 4मार्केट कमेटी चेयरमैन को ज्ञापन सौंपते दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल।
विज्ञापन
नारनौल। दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन अनाज मंडी का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को मार्केट कमेटी चेयरमैन बाबूलाल यादव से उनके कार्यालय में मिला। उन्होंने गेट पास जारी करने की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मार्केट कमेटी सदस्य बद्री प्रसाद गर्ग ने बताया कि हाल ही में लागू नई व्यवस्था के तहत ई-खरीद और ई-नाम के माध्यम से मंडी में आने वाले किसानों के लिए गेट पास बनवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, साथ ही ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया भी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।उन्होंने बताया कि कई बार एक ही ट्रैक्टर में कई किसान अपना उत्पादन भेजते हैं और चालक को ही बिक्री की जिम्मेदारी दे देते हैं, ऐसे में ओटीपी किसके नंबर पर आएगी, यह एक बड़ी समस्या है। साथ ही, धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के कारण लोग ओटीपी साझा करने से भी डरते हैं। व्यापारियों ने मांग की कि खुली नीलामी में बिकने वाली उपज के लिए पूर्व की तरह सरल गेट पास व्यवस्था लागू की जाए। इस पर चेयरमैन ने समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed