{"_id":"6a70e29959bf90598400e8a4","slug":"four-months-after-her-wedding-a-married-woman-took-her-own-life-by-jumping-into-a-water-tank-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143403-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शादी के चार माह बाद विवाहिता ने पानी के टैंक में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शादी के चार माह बाद विवाहिता ने पानी के टैंक में कूदकर दी जान
Tue, 04 Aug 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 मृतका मेघा की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शादी के महज चार माह बाद 29 वर्षीय विवाहिता ने ईश्वर कॉलोनी में अपने मायके में पानी के अंडरग्राउंड टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह रविवार को मायके आई थी और सोमवार की सुबह उसने खुदकुशी की। परिजनों ने मृतका के पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ईश्वर कॉलोनी निवासी मेघा की शादी 20 अप्रैल 2026 को गांव जोरासी के धीरज से हुई थी। धीरज मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार सुबह मेघा ने अपने घर के अंदर बने पानी के टैंक में कूदकर जान दे दी। मृतका की बहन रजनी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही धीरज मेघा को परेशान करता था।
वह उनसे दहेज के लिए पैसे भी मांगता था। रविवार को धीरज मेघा को मायके छोड़कर चला गया था। वहीं मृतका के भाई रितेश ने पुलिस शिकायत में बताया कि उन्होंने दो बार 50-50 हजार रुपये भी दिए थे, इसके बाद भी धीरज मारपीट व दहेज के लिए परेशान करता था। वहीं अब भी पांच लाख रुपये लेकर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
मेघा की मां पुष्पा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। पति धीरज उसे सबसे ज्यादा परेशान करता था। धीरज के अन्य संबंधों के कारण भी मेघा तनाव में थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
पढ़ाई में होशियार थी मेघा
बहन रजनी ने बताया कि मेघा ने एमएससी, बीएड किया हुआ था। वह पढ़ाई में काफी होशियार थी और कुछ बनना चाहती थी। धीरज उसे ऐसा करने नहीं दे रहा था। इसी कारण मेघा ने यह दुखद कदम उठाया। पुलिस अब परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सुबह साढ़े पांच बजे घटना के बारे में चला पता
मृतका के पिता लालाराम ने बताया कि रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उठे तो मेघा अपने कमरे में नहीं थी। जिसके बाद बाहर देखा तो टैंक का ढक्कन खुला हुआ था जिसमें मेघा की डूबने से मौत हो चुकी थी और वह पानी के ऊपर तैर रही थी। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी करीब साढ़े तीन बजे वॉशरूम करने के लिए उठी थी। इस दौरान ही उसने यह कदम उठाया है।
वर्जन:
मृतका के परिजनों ने दान-दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने, प्रताड़ित करने और दहेज न देने का आरोप लगाया गया है। सोमवार सुबह मायके में विवाहिता ने टैंक में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -नरेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता नारनौल।