{"_id":"6a70e0c9951c7fa0ef04daf4","slug":"the-demand-for-cement-blocks-has-increased-due-to-the-rise-in-brick-prices-narnol-news-c-203-1-mgh1006-128785-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ईंटों के दाम बढ़ने से सीमेंटेड ब्लॉक की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ईंटों के दाम बढ़ने से सीमेंटेड ब्लॉक की मांग बढ़ी
Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। ईंटों के दाम में वृद्धि के कारण अब लोगों का रुझान सीमेंटेड ब्लॉक की ओर बढ़ गया है। इस बदलाव से शहर में सीमेंटेड ब्लॉक के कारोबार में भी तेजी आई है। कारोबारियों को 5 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
बता दें कि ईंटों के महंगे होने से निर्माण कार्य की लागत बढ़ गई है। उपभोक्ता अब सस्ते और टिकाऊ विकल्प की तलाश में हैं। सीमेंटेड ब्लॉक इसी विकल्प के रूप में सामने आए हैं।
शहर में तीन दुकानों पर सीमेंटेड ब्लॉक का करीब पांच लाख रुपये का कारोबार हो रहा है। ये ब्लॉक 100 रुपये, 75 रुपये और 50 रुपये के विभिन्न दामों पर उपलब्ध हैं। कारोबारी सुनील जिंदल ने बताया कि सीमेंटेड ब्लॉक की मांग लगातार बढ़ रही है। इनकी उपलब्धता और कम कीमत ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
ईंट भट्ठा संचालकों ने प्रति ईंट दो रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि का मुख्य कारण भूसे की बढ़ती कीमत है। साथ ही, उत्पादन की अन्य लागतों में भी इजाफा हुआ है। इससे ईंटों का निर्माण अब अधिक महंगा हो गया है। फिलहाल प्रति ईंट के दाम 6 रुपये हो गए हैं। नतीजतन, निर्माण सामग्री के रूप में ईंटों का उपयोग करना अब खर्चीला साबित हो रहा है।
साइज के आधार पर रेट अलग ये ब्लॉक अलग-अलग आकार और गुणवत्ता के आधार पर उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें 50 से रुपये तक हैं। साइज की बात करें तो 4 इंची ब्लॉक 50 रुपये, 6 इंची ब्लॉक 75 रुपये और 8 इंची ब्लॉक 100 रुपये में मिल रहे हैं। शहर में झज्जर जिला के मातनहेल से ब्लॉक की आपूर्ति की जा रही है।