फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain brings relief from the humid heat.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 04 Aug 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the humid heat.
फोटो नंबर-22बरसात के दौरान महावीर चौक से गुजरते लोग व वाहन। संवाद
नारनौल। जिले में सोमवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुछ देर की बारिश से ही जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा जलभराव मोहिनी गली और नगर परिषद के सामने ऑटो बाजार में हुआ। नारनौल में सोमवार को न्यूनतम 26.5 और अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कुछ देर की बारिश की वजह से नागरिक अस्पताल परिसर में भी जलभराव के हालात बन गए थे। इस दौरान मरीजों को आवागमन करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने की संभावना जता दी थी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एक नया लो प्रेशर क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बनने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 3-8 अगस्त के दौरान मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। वर्तमान परिदृश्य में मानसून गतिविधियों में कमी और कमजोर मानसून की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed