सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government procurement begins on March 28, mustard begins arriving in the markets

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू, मंडियों में अभी से आने लगी सरसों

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government procurement begins on March 28, mustard begins arriving in the markets
फोटो नंबर- 14नई अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होगी, लेकिन इस बार सरकारी खरीद में सरसों बेचने के लिए किसान कम उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि सरकारी भाव की तुलना में सरसों का बाजार भाव अधिक है। इसके चलते किसान व्यापारियों या तेल मिल में सरसों बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं 42 प्रतिशत से अधिक लैब वाली सरसों का बाजार भाव 6700 रुपये और 40 से कम प्रतिशत लैब वाली सरसों का बाजार भाव 6400 रुपये बना हुआ है। गत एक माह पहले सरसों का बाजार भाव 5800 से 5900 रुपये था। लेकिन अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के कारण सरसों के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
Trending Videos


नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, कनीना,महेंद्रगढ़ और सतनाली सहित जिले की 6 मंडियों में सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू होगी।

इस बार सरसों खरीद के लिए केवल उसी किसान को टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसके नाम से एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकरण दर्ज है। वहीं किसान का अंगूठा लगाकर बारकोड स्कैन किया जाएगा। साथ ही गेटपास जारी करने के लिए क्यूआर कोड जनरेट भी मंडी गेट पर ही किया जाएगा। मार्केट कमेटी के सचिव नकुल यादव ने बताया कि सरसों खरीद के मद्देनजर मंडी में साफ-सफाई व पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं की गई है। किसानों से अपील है कि नियमानुसार ही गेटपास कटवाने के लिए फसल लेकर मंडी पहुंचे ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed