सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM holds video conference regarding government procurement of Rabi crops

Mahendragarh-Narnaul News: रबी फसल की सरकारी खरीद को लेकर सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM holds video conference regarding government procurement of Rabi crops
विज्ञापन
नारनौल। रबी सीजन की फसलों की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन सक्रिय है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार रात राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसके बाद जिले में खरीद प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया।
Trending Videos

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 28 मार्च से सरसों की खरीद की जा रही है। 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। केवल उन्हीं किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में डीसी ने जिले की सभी 6 मंडियों में बारदाने, लेबर और परिवहन की व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और किसानों की सुविधा का भरोसा दिलाया।

इसके बाद डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार सरकार की ओर से लागू किए गए बायोमेट्रिक सिस्टम का कड़ाई से पालन किया जाए। यह सिस्टम खरीद प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसानों की सहायता और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने विशेष हेल्पलाइन नंबर 18001802060 भी जारी किया है। डीसी ने मंडियों में बिजली, स्वच्छ पेयजल, सफाई व्यवस्था और अटल कैंटीन की सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed