सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Collector rates of land may increase by 15 to 75 percent in the district.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 15 से 75 फीसदी तक बढ़ सकते हैं जमीन के कलेक्टर रेट

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Collector rates of land may increase by 15 to 75 percent in the district.
फोटो नंबर- 19गांव ढाणी बाठोठा में सड़क किनारे वह जमीन जिसके रेट बढ़ाए जाने है प्रस्तावित। स
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए जमीन के प्रस्तावित कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। इन पर दावे और आपत्तियां 30 मार्च तक मांगी गई हैं। प्रस्तावित नई दरों में कई गांवों में जमीन के रेट में 15 से लेकर 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रस्तावित नए कलेक्टर रेट लागू होने से जमीन खरीदने वालों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। वहीं सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
Trending Videos

जमीन के कलेक्टर रेट्स एक अप्रैल से बढ़ सकते हैं। बलाह कला में निवासीय जमीन वर्ष 2025 में 7260 रुपये प्रति वर्ग गज थे जिन्हें बढ़ाकर 10527 रुपये कर दिया गया है। इसमें करीब 45 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद में व्यावसायिक जमीन के रेट 9080 से बढ़ाकर 13166 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिए गए हैं, जो 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाते हैं। हमीदपुर में निवासीय जमीन के रेट वर्ष 2025 में 6600 रुपये प्रति वर्ग गज थे, जिन्हें बढ़ाकर 9657 रुपये कर दिया गया है। लहरोदा में भी निवासीय जमीन के रेट 25 प्रतिशत तक बढ़ने प्रस्तावित है।



कृषि योग्य भूमि के रेट में भी बढ़ोतरी : कई गांवों में कृषि भूमि के प्रस्तावित रेट में भी उल्लेखनीय इजाफा किया गया है। बड़गांव में कृषि चाही जमीन 32.89 लाख रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 42.75 लाख रुपये कर दी गई है यानी 30 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित है। बड़कोदा में 15 प्रतिशत, जबकि बास किरारोद उमराबाद में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।



डेरोली अहीर में कृषि चाही जमीन के रेट 26.40 लाख से बढ़कर 33 लाख रुपये प्रति एकड़ हो गए हैं। बरानी जमीन में 45 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। दोचाना में भी कृषि चाही जमीन के रेट में 45 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
जाट गुवाना में कृषि चाही 25, कांवी में 30, खामपुरा में 75 व खटोटी खुर्द में कृषि बरानी का 75 और चाही का 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। भांखरी, गहली, डोहर कलां और दुबलाना जैसे गांवों में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
धनोता, धरसू और दुबलाना में 25 से 30 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं। फैजलीपुर में बरानी जमीन के रेट में 60 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। गोद गांव में कृषि चाही और बरानी में भी 25 प्रतिशत वृद्धि की गई है। जैलाफ में कृषि चाही 25 और जाखनी में बरानी 25 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित है।



कुछ क्षेत्रों में 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी



सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बुचकपुर बाइपास रोड और ढाणी बाठोठा के कुछ हिस्सों में देखने को मिली है, जहां रेट में 75 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। घाटासेर में भी कृषि चाही जमीन के रेट में 75 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित है, जिससे यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल हो गया है। हुडिना में कृषि बरानी का 75 और चाही 45 प्रतिशत की वृद्धि होनी प्रस्तावित है। कुतबापुर में कृषि चाही 75, लहरोदा में चाही 25, लुत्फपुर में कृषि बरानी 30 और मीरपुर में ऑन रोड क्षेत्र में कृषि चाही के 75 प्रतिशत बढ़ने प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed