{"_id":"69ca512a68164b5d1c0bc3a1","slug":"video-around-40-patients-suffering-from-cataract-are-coming-to-the-civil-hospital-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नागरिक अस्पताल में मोतियाबिंद के आ रहे करीब 40 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नागरिक अस्पताल में मोतियाबिंद के आ रहे करीब 40 मरीज
नागरिक अस्पताल में सफेद मोतिया के करीब 30 से 40 पीड़ित उपचार के लिए आ रहे हैं। दूसरी ओर काला मोतिया के 3 से 4 पीड़ित अस्पताल में उपचार व जांच के लिए आ रहे हैं। सफेद मोतियाबिंद आंख के लेंस का धुंधला होना है, जिसका इलाज सर्जरी से दृष्टि वापस ला सकता है। इसके विपरीत काला मोतियाबिंद आंख का उच्च दबाव है, जो आंख की नसों को नष्ट करता है। जिससे हुई दृष्टि हानि अपरिवर्तनीय (ठीक न होने वाली) होती है। सफेद मोतिया में धुंधलापन और काला मोतिया में रोशनी कम होना प्रमुख है।
सफेद मोतिया उम्र के साथ लेंस के धुंधले होने से होता है, जबकि काला मोतिया आंख के अंदर दबाव बढ़ने से होता है। सफेद मोतिया में दृष्टि धुंधली होती है, जबकि काले में दृष्टि की परिधि कम होने लगती है, जिसे मूक चोर भी कहते हैं, क्योंकि यह धीरे-धीरे दृष्टि छीनता है।
नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरू यादव ने बताया कि काला मोतियाबिंद आनुवांशिक होता है और नवजात बच्चे में भी हो सकता है। समय समय पर आखों की जांच करवाते रहें। कोई भी लक्षण दिखाई दे तो स्वयं कोई भी दवा या आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें और चिकित्सक से सलाह लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।