{"_id":"69ca4f75794b3b9ebb089f0c","slug":"video-villagers-protested-against-bad-roads-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: जैलाफ में बदहाल रास्तों पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: जैलाफ में बदहाल रास्तों पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन
क्षेत्र के गांव जैलाफ में मुख्य रास्तों, गलियों, फिरनी और जैलाफ-चिंडालिया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। खास बात यह रही कि खेतों में काम कर रहीं महिलाएं भी सीधे प्रदर्शन में शामिल हुईं, जिससे उनका आक्रोश साफ नजर आया।
ग्रामीणों की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत, मुकेश कुमार पंच, तिलोक चंद पंच व अन्य प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन विधायक को सौंपा। इसमें गांव के मुख्य रास्तों, गलियों व जैलाफ-चिंडालिया सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और खेती के कार्य में भी भारी दिक्कत आ रही है। मास्टर सूबे सिंह व किसान संगठन एआईकेकेएमएस के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान “रास्ते पक्के करो” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने भी गिरकर चोटिल होने की घटनाएं साझा कीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि गांव के रास्ते पंचायत विभाग तथा जैलाफ-चिंडालिया मार्ग मार्केट कमेटी से बनवाया जाएगा। साथ ही बस सेवा बढ़ाने और बोरवेल पाइपलाइन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुकेश कुमार पंच, तिलोक चंद पंच, रामकृपाल, महीपाल, मुकेश मुकदम, गुलजारी लाल, अजीत, छितरमल नंबरदार, राजेंद्र, विजय फौजी, मीना, बाला, शशी, बर्फी, धूमली सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।