सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Immense potential in the power loom sector following the development of a highway network in the district.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में हाईवे का जाल बिछाने के बाद पावर लूम क्षेत्र में अपार संभावनाएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Immense potential in the power loom sector following the development of a highway network in the district.
नारनौल। पावरलूम व टेक्सटाइल उद्योग को मजबूत करने और रोजगार सृजित करने के लिए सरकार ने हरियाणा एंटरप्राइजेज एंड एंप्लॉयमेंट पॉलिसी 2020 लागू की है। जिले में अब हाईवे का जाल बिछाने के बाद इस क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। ऐसे में अधिकारी इस पर विशेष फोकस करें।
विज्ञापन

यह निर्देश जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को बेहद आकर्षक और बेहतरीन इनसेंटिव प्रदान कर रही है जिसमें सबसे बेहतरीन योजना बिजली शुल्क में छूट और पूंजी निवेश सब्सिडी योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन सब्सिडी योजना के तहत स्थानीय युवाओं, विशेषकर महिलाओं और अनुसूचित जाति के नागरिकों को रोजगार देने वाली इकाइयों को सरकार वित्तीय मदद दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही टेक्सटाइल इकाइयों के आधुनिकरण के लिए पूंजी निवेश सब्सिडी और ब्याज सब्सिडी जैसे कई बड़े लाभ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस योजना के साथ जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed