{"_id":"6a3ccba74f53f5957d01bc87","slug":"video-the-procession-will-proceed-from-the-balaji-temple-at-rao-tularam-chowk-in-mahendragarh-to-baba-jayramdas-dham-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक के बालाजी मंदिर से बाबा जयरामदास धाम तक निकल जाएगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक के बालाजी मंदिर से बाबा जयरामदास धाम तक निकल जाएगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली के ग्रामीणों, बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी व क्षेत्र के श्रद्धालुओं की ओर से वीरवार को आयोजित होने वाली 3608 फुट लंबी महाध्वजा धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी। राव तुलाराम चौक स्थित बालाजी मंदिर में महा आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस यात्रा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। सुबह 6:00 ही श्रद्धालु राव तुलाराम चौक पहुंचना शुरू हो चुके हैं।
आयोजकों की ओर से इस यात्रा के लिए गिनीज बुक में सबसे लंबी धार्मिक ध्वजा यात्रा का रिकार्ड बनाने के लिए आवेदन किया गया है। अब टीम वीरवार को मौके पर पहुंचकर इस दावे की सच्चाई जानेगी। बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, ग्राम पंचायत पाली के सरपंच देशराज फौजी, कैलाश भारद्वाज पाली, राजेश गोयल, धर्मबीर साहब, दशरथ सिंह, उप प्रधान रणजीत सिंह, कमल, प्रीतम सहित अन्य लोगों ने बताया कि यात्रा में जिले भर से श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।