{"_id":"6a3d0fe2eb07012e140421c0","slug":"video-janata-darbar-held-in-mahendragarh-on-the-eve-of-drug-free-day-sp-deepak-kumar-listened-to-grievances-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: नशा मुक्त दिवस की पूर्व संध्या पर लगा जनता दरबार, एसपी दीपक कुमार ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: नशा मुक्त दिवस की पूर्व संध्या पर लगा जनता दरबार, एसपी दीपक कुमार ने सुनीं समस्याएं
शहर स्थित शहर पुलिस थाने में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें शहर के व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों और लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। साथ ही लोगों की समस्याओं पर दोनों थाना प्रभारियों को समाधान के निर्देश दिए। बता दें कि कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि एसपी दीपक कुमार जबकि विशिष्ट अतिथि एएसपी फैसल खान नेेशिरकत की। कार्यक्रम की मेजबानी शहर थाना प्रभारी पंकज कुमार और सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने की। शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी और एसपी को शहर में हो रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था लचर हो चुकी है। दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इस पर एसपी ने शहर थाना प्रभारी को वाहन चालकों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सोनी ने शहर के नदी क्षेत्र में अपराधी गतिविधियां होने और अपराधियों के शरणस्थली बनने पर भी सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।