{"_id":"6a3d129aa045c79c4b0b6b32","slug":"video-electricity-employees-in-mahendragarh-staged-a-sit-in-over-pending-demands-they-will-hold-protests-at-se-offices-on-june-30-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दिया धरना, 30 जून को एसई कार्यालयों में करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दिया धरना, 30 जून को एसई कार्यालयों में करेंगे विरोध प्रदर्शन
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर वीरवार को कर्मचारियों ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यूनिट स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट प्रधान नवीन कुमार ने की तथा संचालन यूनिट सचिव अनिल मेघनवास ने किया। यूनिट प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विभाग के प्रति नारेबाजी की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारी आउट ऑफ सर्किल गए उनको होम सर्किल में वापसी, कर्मचारियों को केशलैस मेडिकल सुविधा, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद बिजली निगमों में वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, टैक्निकल कर्मचारी आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहें, उन्हें जोखिम भत्ता नहीं देने सहित कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।