सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instructions to provide excellent facilities at sports stadiums.

Mahendragarh-Narnaul News: खेल स्टेडियमों में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to provide excellent facilities at sports stadiums.
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने खेल स्टेडियमों में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।


डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री का फोकस युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने पर है। ऐसे में खेल परिसरों के विकास में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी खेल स्टेडियमों में बिजली कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। स्टेडियमों के जीर्णोद्धार के लिए एक साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि निर्माण और मरम्मत का कार्य जल्द पूरा हो सके और खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जिन स्टेडियमों की चहारदीवारी टूटी हुई है, उसकी मरम्मत कराई जाए। खेल परिसरों में तैनात सभी कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएए।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करने की जगह सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एक साथ मौका मुआयना करें और संयुक्त रिपोर्ट सौंपें ताकि योजनाओं को तुरंत धरातल पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed