{"_id":"69c574fe140d33793d0b043d","slug":"mustard-procurement-will-begin-tomorrow-farmers-can-nominate-three-members-narnol-news-c-196-1-nnl1005-137721-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कल से होगी सरसों की खरीद, तीन सदस्यों को नोमिनेट करवा सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कल से होगी सरसों की खरीद, तीन सदस्यों को नोमिनेट करवा सकते हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15नई अनाज मंडी में सरसों की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सरसों के बाजार भाव में तेजी के कारण तेल मिल और मंडियों में सरसों की आवक सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही शुरू हो गई है। नारनौल स्थित नई अनाज मंडी में 8 दिनों में अब तक 5696 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। वहीं 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी।
सबसे ज्यादा सरसों की खरीद तेल मील संचालक कर रहे हैं। 42 प्रतिशत लैब से अधिक सरसों के भाव 6700 और 40 या इससे कम प्रतिशत वाली लैब के बाजार भाव 6400 रुपये बने हुए हैं। वहीं सरकारी खरीद के लिए एमएसपी 6200 रुपये निर्धारित की गई है।
28 मार्च से शुरू होने जा रही सरकारी खरीद के मद्देनजर नई अनाज मंडी में तीन चौकीदार की नियुक्ति की गई है। चौकीदार की नियुक्ति की मांग व्यापारी लंबे समय से कर रहे थे। वहीं खरीद के दौरान गेटपास जारी करने में स्टाफ के अभाव के चलते दो डाटा एंट्री ऑपरेटर की भी नियुक्ति की गई है।
खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार गेटपास जारी करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। जिन किसानों ने एमएफएमबी पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाया हुआ है। उसी किसान के अंगूठे से स्कैन कर गेटपास जारी किया जाएगा।
हालांकि जिन किसानों के नाम पंजीकरण है और वह आने में असमर्थ है। इस स्थिति में किसान परिवार के तीन सदस्यों के नाम नोमिनेट कर सकते हैं। जिसके बाद नोमिनेट सदस्य गेटपास जारी करवाने के लिए पात्र रहेगा।
आठ फीसदी से अधिक नमी की सरसों नहीं खरीदी जाएगी
जिले की छह मंडियों नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली, सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना में मूल्य समर्थन योजना के तहत हैफेड की ओर से खरीद की जाएगी। हैफेड प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि 8 प्रतिशत से अधिक नमी की सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। इसलिए किसान सरसों को सुखाकर मंडी में लाएं।
वर्जन :
खरीद के मद्देनजर तीन चौकीदार और दो डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। किसानों से अपील है कि नियमों का पालन करते हुए सरसों लेकर मंडी पहुंचे ताकि गेटपास जारी करते समय में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
Trending Videos