सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Neha first and Sanju second in the Best Mother Award

Mahendragarh-Narnaul News: सर्वोत्तम माता पुरस्कार में नेहा प्रथम व संजू द्वितीय

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Neha first and Sanju second in the Best Mother Award
फोटो संख्या:63- लघु सचिवालय में ​स्थित महिला एवं बाल विकास  कार्यालय में महिलाओं को सम्मानित कर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम लघु सचिवालय में आयोजित किया गया। सर्वोत्तम माता कार्यक्रम में भांडोर नीची निवासी नेहा प्रथम, मांडोला निवासी संजू कुमारी द्वितीय व गडानिया निवासी मोनिका कुमारी तृतीय रही।
Trending Videos

मुख्य अतिथि डॉ. विकास की ओर से सर्कल स्तर से विजेता माताओं से टीकाकरण, पोषण स्तर व पौष्टिक आहार संबंधी प्रश्न पूछे गए व बच्चों की परस्पर उचित देखभाल, स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान माताओं को दैनिक आहार में दूध से बने पदार्थ, हरी सब्जियों को शामिल करने व छोटे बच्चों की देखभाल से संबंधी जानकारी विस्तारपूर्वक दी।
कार्यक्रम में प्रथम को चार हजार रुपये, द्वितीय को दो हजार रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को एक हजार रुपये पुरस्कार के रूप में राशि दी गई। इस अवसर पर विभाग से सुपरवाइजर अनीता, नीतू, किरण, सुनीता, दर्शना, सुमन बाला, सुमन बाई, सीमा, बीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed