{"_id":"6a6cebab24158e451a073b54","slug":"number-of-children-in-opd-rises-mild-colds-become-a-problem-during-the-heat-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128686-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ी, गर्मी में हल्का जुकाम बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ी, गर्मी में हल्का जुकाम बनी समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। बदलते मौसम और खानपान में लापरवाही के कारण नागरिक अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। खासकर 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे जुकाम, गले में संक्रमण, बुखार और पेट संबंधी समस्याओं से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों की जांच करवाने पहुंच रहे हैं। अधिकतर बच्चों में खांसी, नाक बहना, गले में खराश और पेट खराब होने जैसी सामान्य शिकायतें मिल रही हैं। समय पर उपचार और सावधानी से इन समस्याओं को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
बाल रोग विशेषज्ञ अमित राठौड़ ने बताया कि बच्चों को ताजा और पौष्टिक भोजन देना चाहिए। बाजार की ठंडी और पैकेट बंद चीजों से परहेज करें। उन्होंने अभिभावकों को पर्याप्त पानी पिलाने और तेज धूप से बचाने की सलाह दी। लगातार बुखार, सांस लेने में परेशानी या कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।