सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One thousand students took the Sanskrit examination at 20 centers.

Mahendragarh-Narnaul News: 20 केंद्रों पर एक हजार विद्यार्थियों ने दी संस्कृत की परीक्षा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
One thousand students took the Sanskrit examination at 20 centers.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की संस्कृत की परीक्षा एक हजार विद्यार्थियों ने दी। वहीं 30 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई फ्लाइंग टीमों ने औचक निरीक्षण किया गया।
Trending Videos

केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने समय से आधे घंटे पहले ही परीक्षा पूरी कर दी। अब तक सभी परीक्षाएं तीन घंटे तक चली हैं। परीक्षा केंद्रों पर रोज की तरह विद्यार्थियों की जांच की गई और बाद में कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों के परिजनों को भी सख्त हिदायतें दी गई और केंद्रों से दूर रखा। पुलिस की ओर से परीक्षा के दौरान बाहर हस्तक्षेप नहीं होने दिया गया।
बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रों पर बोर्ड की 14 टीमों ने दबिश दी और केंद्रों के चारों ओर बाहरी हस्तक्षेप संबंधी जांच की। साथ ही विद्यार्थियों की भी संदेह होने पर जांच की गई। इस दौरान सभी केंद्रों पर उचित व्यवस्था मिली और कोई यूएमसी भी नहीं बनाई गई।

वहीं दूसरी ओर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक रही। शहर की करीब 15 परीक्षा केंद्र में करीब 165 विद्यार्थी परीक्षा में बैठने थे। इनमें 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड की ओेर से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed