सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Show-cause notices issued to Municipal Council Secretary and Clerk regarding records and rent recovery.

Mahendragarh-Narnaul News: रिकॉर्ड व किराया वसूली को लेकर नपा के सचिव व लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to Municipal Council Secretary and Clerk regarding records and rent recovery.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रिकॉर्ड व किराया वसूली को लेकर चेयरमैन रमेश सैनी ने बुधवार को नगर पालिका के सचिव गौरव सांगवान व संबंधित शाखा लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें नपा की दुकानों के किराए वसूल में कोई रुचि नहीं दिखाने व कार्यालय के सभी प्रकार के रिकॉर्ड की सूची उपलब्ध न कराने के लिए जवाब देने होगा।
Trending Videos

नोटिस के अनुसार, बालाजी चौक से आईटीआई रोड तक निर्मित लगभग 60 से अधिक दुकानों का किराया बिना किसी वैध एवं लिखित कारण के लंबे समय से वसूल नहीं किया जा रहा है। इस कारण नगर पालिका को राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है जो कि प्रशासनिक लापरवाही एवं वित्तीय अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान द्वारा पहले भी कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से निर्देश जारी किए जा चुके हैं लेकिन संबंधित रेंट क्लर्क के विरुद्ध कोई विभागीय कार्रवाई की गई है और न ही दुकानदारों से किराया वसूली सुनिश्चित करने के प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
- वर्जन:
पहले सचिव व लिपिक को समस्याओं के समाधान के लिए मौखिक रूप से अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक किराया वसूली व रिकॉर्ड की कोई सूची तैयार नहीं की गई। इसको लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर प्रदेश सरकार, उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त को अवगत करा ठोस कार्रवाई की मांग की जाएगी। -रमैश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article