सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Out of 257 private schools, 244 have provided information about their seats under RTE.

Mahendragarh-Narnaul News: आरटीई के तहत 257 निजी स्कूलों में 244 ने दी सीटों की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Out of 257 private schools, 244 have provided information about their seats under RTE.
फोटो 3गैस एजेंसी का निरीक्षण करते सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) एक्ट के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के कुल 257 निजी स्कूलों में अब तक 244 स्कूलों ने अपनी 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपलोड की है। 13 स्कूलों ने निर्धारित समय के बावजूद जानकारी नहीं दी। ऐसे स्कूलों पर अब विभाग कार्रवाई करेगा।
Trending Videos

जिन 244 स्कूलों ने जानकारी दी है, उनमें कुल 2132 सीटें आरटीई के तहत निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर बीपीएल परिवारों के बच्चों, अनाथों, वीरांगनाओं के बच्चों तथा विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा, जिसकी फीस सरकार वहन करेगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि कमजोर वर्ग के बच्चों को भी निजी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने पहले 17 मार्च तक सीटों की जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि तय की थी, जिसे बढ़ाकर 20 मार्च किया गया, फिर भी 6 प्राइमरी, 3 मिडिल और 4 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों ने नियमों की अनदेखी की।
दाखिला प्रक्रिया के तहत अभिभावक 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 20 अप्रैल को पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाला जाएगा, जिसके माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 21 से 30 अप्रैल तक दाखिले होंगे, जबकि एक से पांच मई तक प्रतीक्षा सूची के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
वर्जन:
मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आरटीई के लिए जारी किए गए शेड्यूल अनुसार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरटीई योजना के तहत जिले में कुछ स्कूलों द्वारा पोर्टल पर सीटों की जानकारी नही दी गई है। इन स्कूलों की मान्यता सहित अन्य मानकों की जांच की जाएगी। जिसके बाद इन स्कूलों पर विभागीय निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अब अभिभावक 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करें।-सुनील दत्त, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed