सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PWD Mechanical Workers Union raises 17 demands.

Mahendragarh-Narnaul News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने उठाई 17 मांगें

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
PWD Mechanical Workers Union raises 17 demands.
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी महेंद्रगढ़ की बैठक बुधवार को सिंचाई व जल संसाधन विभाग मंडल के अधीक्षक अभियंता कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता अमित कुमार रघुवंशी, कार्यकारी अभियंता (मैकेनिकल) आशुतोष यादव व कार्यकारी अभियंता (सिविल) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में कच्चे कर्मचारियों को प्रत्येक माह सात तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। यूनियन ने अधिकारियों से समय रहते बजट की मांग भेजने का आग्रह किया, ताकि वेतन भुगतान में देरी न हो। अधिकारियों ने सभी मांगों और समस्याओं पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed