सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rains increase farmers' worries, threshing work put on hold

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश होने से किसानों की बढ़ी चिंता, थ्रेसिंग कार्य पर लगा ब्रेक

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rains increase farmers' worries, threshing work put on hold
फोटो नंबर- 14नारनौल में शाम के समय बूंदाबांदी के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। एक बार फिर बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। वीरवार को हल्की बारिश होने से थ्रेसिंग कार्य ठप हो गया है।बदलते मौसम को देख किसान चिंतित हो उठे हैं।
Trending Videos

पिछले कुछ दिनों से धूप न निकलने और बीच-बीच में हल्की बारिश के कारण खलिहान में पड़ी सरसों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सप्ताह भर पहले बारिश होने से सरसों की थ्रेसिंग का कार्य भी गति नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद दो-तीन से अच्छी धूप निकलने पर किसानों ने कटी हुई फसल को सुखाकर थ्रेसिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू की थी लेकिन वीरवार को फिर से हल्की बारिश होने से कार्य प्रभावित हो गया।
किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसलों की कटाई लगभग पुरा हो चुका है, लेकिन थ्रेसिंग कार्य अंतिम चरण में है। किसानों को डर है कि यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 26-27 मार्च के दौरान एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 29-31 मार्च के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed