सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajawas's Jagriti overcame disability and wrote a prayer for success

Mahendragarh-Narnaul News: दिव्यांगता को मात देकर राजावास की जागृति ने लिखी सफलता की इबादत

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rajawas's Jagriti overcame disability and wrote a prayer for success
फोटो संख्या:73- गांव राजावास में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर के  दौरान महिलाओं के साथ जागृति --स्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव राजावास निवासी जागृति ने दिव्यांगता को मात देकर कामयाबी की इबारत लिखी है। स्थानीय स्तर पर हल्दी-चंदन, एलोवेरा, मुलतानी मिट्टी का हर्बल साबुन तैयार कर रही हैं। इन साबुनों की अधिक मांग है। वह हर माह औसतन एक क्विंटल साबुन तैयार कर अपनी आजीविका चला रही हैं। जागृति ने प्रदेशभर की 500 से अधिक महिलाओं को स्थानीय स्तर पर साबुन तैयार का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।
Trending Videos

वर्ष 2022 में जागृति जब अपने माता-पिता को गांव के बस स्टैंड पर छोड़ने गई थीं। इसी दौरान हादसे में उनके एक पैर खराब हो गया। विकलांग होने के बाद भी उन्होंने हौसना नहीं हारा। एक वर्ष तक चलने-फिरने में परेशानी होने के बाद भी वर्ष 2023 में कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से प्रशिक्षण लेकर साबुन बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागृति के पति विक्रम मजदूरी का काम करने के अलावा अपनी पत्नी का सहयोग कर रहे हैं। बड़ा बेटा 11 वर्षीय विनीत नौंवी कक्षा का छात्र है जबकि छोटी बेटी मानवी कक्षा दो में है।
जागृति ने साबुन बनाने के साथ-साथ मोटे अनाज से उत्पादन तैयार करने में महारत हासिल है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कृषि मेलों एवं कार्यक्रमों में स्टॉल लगाती हैं। इनकी साबुन व उत्पादन गुणवत्ता के कारण हाथों हाथ ही बिक जाते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं विभिन्न विभागों की ओर से प्रदेशभर में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से जागृति अपने ज्ञान की जागृति महिलाओं में फैला रही हैं।
करनाल, रोहतक, झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, हिसार, चंडीगढ़ में हुए शिविरों में भी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया है। इन्हें हाल ही में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा हिसार में आयोजित मेले में मुख्यमंत्री की ओर से प्रगतिशील किसान अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed