{"_id":"69c5772b9df6be156a02438a","slug":"sufficient-stock-of-lpg-in-the-district-deputy-commissioner-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137706-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टाक : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टाक : उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 3गैस एजेंसी का निरीक्षण करते सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार फील्ड में निगरानी रख रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में गैस का स्टॉक उपलब्ध है। 25 मार्च को जिला की 21 प्रमुख गैस एजेंसियों के पास कुल 9482 सिलेंडर का स्टॉक मौजूद था, जिसमें से उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार 5453 सिलेंडरों की डिलीवरी सुनिश्चित की गई है।
वर्तमान में भी जिला में लगभग 4029 सिलेंडरों का क्लोजिंग बैलेंस उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न तेल कंपनियों के प्लांट से लगातार नई सप्लाई प्राप्त हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में भी आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी। शादियों और अन्य सरकारी कार्यों के लिए भी मांग के अनुसार कमर्शियल सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
अधिकारियों ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण:
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने अपनी टीम के साथ जिला की विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने देवेंद्र गैस एजेंसी, इन्फैंट्री गैस सर्विस, कृष्णा गैस एजेंसी और शहीद लाल सिंह गैस सर्विस का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को समझाया कि विभाग होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, इसलिए वे पैनिक न हों। उन्होंने कहा कि गोदाम से डिलीवरी लेने पर उपभोक्ता केवल निर्धारित राशि 896 रुपये ही दें। उन्होंने एजेंसी संचालकों को हिदायत दी गई कि वे उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही गैस पहुंचाएं और केवल आपातकालीन स्थिति में ही गोदाम से डिलीवरी दें। साथ ही, सभी एजेंसियों को प्रतिदिन का रूट चार्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए ताकि ग्रामीणों को पता रहे कि उनके क्षेत्र में गाड़ी किस दिन आएगी।
Trending Videos