सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three hundred players got jobs through sports quota

Mahendragarh-Narnaul News: तीन सौ खिलाड़ियों ने खेल कोटे से पाई नौकरी

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three hundred players got jobs through sports quota
फोटो नंबर- 19बाल भवन में तीरंदाजी का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत- कोच
विज्ञापन
नारनौल। बाल भवन में गत 30 वर्षों से संचालित तीरंदाजी रेंज में अब तक एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वहीं इस समय करीब 20 महिला खिलाड़ियों सहित 45 खिलाड़ी तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी मिल चुकी है?
Trending Videos

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल भवन में वर्ष 1996 से तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण शुरू किया गया था। जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर करीब 40 महिला खिलाड़ियों सहित करीब 300 खिलाड़ियों ने खेल कोटे के तहत सेना व पुलिस सहित अन्य सरकारी विभागों में नौकरी प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनेक खिलाड़ी निजी शिक्षण संस्थानों व खेल अकादमी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। गत 30 वर्षों में बाल भवन में तीरंदाजी के गुर सीखकर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। गत वर्ष भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 7 पदक जीते थे।

वर्जन :
समय के साथ-साथ तीरंदाजी के प्रति युवाओं में उत्साह देखने को मिला है। खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और नशे से दूर रखता है। गत वर्ष खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। सुरेंद्र शर्मा, कोच, बाल भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed