फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Main accused arrested in Charkhi Dadri shooting incident

चरखी दादरी गोलीकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के दौरान पांव में लगी गोली

Wed, 12 Aug 2026 06:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2026 06:58 PM IST
सार

चरखी दादरी गोलीकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पांव में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Main accused arrested in Charkhi Dadri shooting incident
पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दादरी पुलिस ने 6 अगस्त को दादरी शहर में हुई गोलीबारी के मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमरजीत उर्फ पंकज निवासी साहुवास को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पांव में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से एक विदेशी जिगाना ऑटोमैटिक पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस, चार खाली कारतूस, दो मैगजीन तथा बिना नंबर की सफेद बोलेरो बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव गोपालवास की बणी स्थित श्मशान घाट के पास हथियारों के साथ मौजूद है। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी बोलेरो लेकर भागने लगा और पीछा करने पर वाहन छोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


एक गोली पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने दोबारा फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 6 अगस्त की गोलीबारी में अपनी भूमिका स्वीकार की। थाना बाढ़ड़ा में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed