{"_id":"6a7c089f4534c4b520017cc6","slug":"tractor-overturns-after-going-out-of-control-in-karnal-three-people-crushed-to-death-including-two-brothers-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर: हादसे में नीचे दबे तीन लोगों की मौत, दो सगे भाइयों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर: हादसे में नीचे दबे तीन लोगों की मौत, दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
Wed, 12 Aug 2026 11:16 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, काछवा
माई सिटी रिपोर्टर, काछवा
Published by: Naveen
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काछवा से बहलोलपुर की ओर ट्रॉली में तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह करीब सात बजे हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अबरार पुत्र गुलजार, खालिद पुत्र गुलजार (ये दोनों सगे भाई) और फजरु पुत्र मामू के नाम से हुई है। ये सभी गांव उमर पुर जिला शामली के रहने वाले है। वहीं, परिजन दोनों घायलों को करनाल से रेफर करवा कर अपने इलाके में ले गए हैं।
विज्ञापन
गड्ढे में पहिया उतरते ही बिगड़ा संतुलन, खेत में जा पलटा ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार पांचों लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं और काछवा से बहलोलपुर की तरफ ट्रॉली में तूड़ी लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब उनका ट्रैक्टर राजबहे की पुलिया के पास पहुंचा तो सड़क पर बने गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के बाद उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया बचाव कार्य
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे की सूचना पुलिस और डायल-112 को दी गई। सूचना मिलते ही निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया।
दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फजरुद्दीन, अबरार और खालिन के रूप में बताई जा रही है। इनमें फजरुद्दीन और अबरार के सगे भाई होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में घायल एक व्यक्ति की टांग टूट गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बच गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया।
यूपी के संभाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे मृतक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग उत्तर प्रदेश के संभाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। तीन लोगों की मौत की सूचना से उनके गांव में मातम पसर गया है।
सड़क के गड्ढे ने छीनी तीन जिंदगियां
स्थानीय लोगों के अनुसार राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे हादसे का कारण बने। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क की हालत ठीक होती तो हादसा टल सकता था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।